सफल होने में विशेष गुण

धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय ।
माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय ॥

saphal hone mein vishesh gun


किसी किसी को धर्य बिल्कुल नहीं होता। हर समय जल्दबाजी करते हैं। कबीर दास जी सुंदर विचार प्रकट करते हैं। वे कहते हैं “रे मन आराम से, धीरे-धीरे सब कुछ होता है। बाग में माली एक पेड़ को सैकड़ो घड़ों से सिंचता है।  जब समय आता है तब उससे फल आता है।

कुछ करने का जुनून होना अच्छी बात है। परंतु करने के चक्कर में अपने धर्य  को खो देना वह गलत बात है। किसी ने सच कहा है “समय से पहले और किस्मत से ज्यादा कुछ नहीं मिलता।” निश्चित तौर पर जब आप कुछ करने की कोशिश कर रहे हो, तो वह होगा भी।

पेशेंस छोड़कर बैठो मत। अपना मार्ग बदलने की कोशिश मत करो। उस चीज के लिए जिस दिन तुम्हारे अंदर काबिलियत आएगा वह स्वत: हो जाएगा। गर्भधारण करने के उपरांत नौ महीने समय लगता है बच्चें को जन्म लेने में। एक पेड़ को लगाने के बाद बड़े होकर फल देने के लिए वर्षों लग जाते हैं।

किसी भी कार्य के लिए उकता  जाओगे तो कुछ नहीं होगा। अब तक नहीं हुआ है फिर भी बार-बार करो जरूर होगा। तुम यह मत भुलो कि रोज तुम उस विषय में एक्सपर्ट होते जा रहे हो। रोज तुम नया नहीं कर सकते। तुम हर विषय में एक्सपर्ट नहीं हो सकते हो।

जो तुम पहले से करते आए हो उसे और करो बार-बार करो। तुम अपने उस कार्य को और जितना बढ़िया से करोगे उतना ही अच्छा और उत्तम होगा। चूल्हे पर चढ़ा हुआ खाना पकने से पहले उतार दोगे तो वह कच्चा रह जाएगा। उतरने से पहले देखो वह पका है कि नहीं यदि नहीं पका तो इंतजार करो।

एक समय वह खाना पकेगा और तुम खाओगे। खाने के पास से दूर मत हटो जब तक की खाना बन न जाए। यदि उसके पास से दूर गए तो भटक जाओगे। वैसी स्थिति में खाना बनने से पहले ही खराब होने के भी चांसेस होंगे। यदि मास्टरी ना हो तो एक बार में चार काम करने की कोशिश ना करो। हो सकता है वह कर के चार काम खराब हो जाए।

जब एक काम करने का मास्टर हो तो दूसरा करो कोई बात नहीं। दूसरे काम को भी समय देकर सीखा जा सकता है। दूसरे काम को भी अच्छे ढंग से किया जा सकता है। परंतु बार-बार पहले काम को छोड़कर दूसरे काम को ही किया जाए यह जीवन में भ्रम की स्थिति है।

इसलिए कबीर दास जी महाराज स्पष्ट कहते हैं “समय से ही सब कुछ होता है , समय से पहले कुछ नहीं होता। तुम जो कर रहे हो वह निश्चित तौर पर एक समय फलित होता। करते हुए काम को छोड़ो मत लगे रहो। हो सकता है तुम्हारे करने में कुछ समय ज्यादा लगे। निश्चित तौर पर सफलता एक दिन तुम्हारे हाथ लगेगी।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *