प्रेम का लड्ड

जो खाए वह पछताए,
जो न खाए वह भी पछताए।

कहते हैं, “प्रेम का लड्डू जो खाए वह पछताए।” यह वाक्य जीवन की वास्तविकता को बयां करता है। इंसान की उम्र के साथ दुनिया को देखने का नजरिया लगातार बदलता रहता है। बचपन में दुनिया का रंग-रूप अलग होता है, जवानी में दृष्टि और बदल जाती है, और बुढ़ापे में जीवन को एक बिल्कुल नए रूप में देखा जाता है।

प्रेम का लड्डू

कभी वही प्रेम, जिसे हम जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा समझते हैं, समय के साथ हमें प्रेम जैसा लगता ही नहीं। कोई प्रेम के नाम पर टूट जाता है, कोई ठगा जाता है, और कोई प्रेम के भ्रम में अपना जीवन उलझा बैठता है।

बचपन से जवानी तक—प्रेम का पहला दर्शन

जब एक बच्चा बड़ा होकर दुनिया को अपनी स्वतंत्र दृष्टि से देखने लगता है, तब प्रेम उसे सर्वोपरि दिखाई देता है। लगता है जैसे दुनिया में प्रेम से बड़ा और कुछ भी नहीं।

एक मशहूर कहावत है—
“प्रेम एक आग का दरिया है और डूब के जाना है।”
प्रेमी जब प्रेम में डूबा होता है, तो उसे आग का दरिया भी पार करना मंजूर होता है।

समय बदलता है, अर्थ भी बदल जाते हैं

धीरे-धीरे समय बीतने के साथ इस मुहावरे का अर्थ भी बदलने लगता है। समझ आता है कि प्रेम निश्चित ही एक आग का दरिया है, परंतु जीवन की राह केवल प्रेम से नहीं चलती। दुनिया में और भी कई महत्वपूर्ण आवश्यकताएँ हैं।

कभी हम प्रेम में फंसते हैं, कभी लगता है कि प्रेमी ने हमें फंसा लिया। जो भी हो, उसका खामियाज़ा हमें ही भुगतना पड़ता है। प्रेम का नशा जल्दी उतर जाता है—मानो एक ही कांच का बर्तन बार-बार टूटकर बिखर रहा हो।

धोखे का दर्द और प्रेम का भ्रम

कभी-कभी लगता है प्रेमी ने मुस्कुराकर हमें लूट लिया, ठग लिया। प्रेम के नाम पर धोखा खाने वालों की दुनिया में कमी नहीं। पर सच यह है कि जो प्रेम में धोखा देता है, वह प्रेम के साथ नहीं, अपने जीवन के साथ धोखा करता है।

वास्तविक प्रेम तो पवित्र होता है। उसमें दूसरे की खुशी को महत्व दिया जाता है। सच्चे प्रेम में स्वार्थ नहीं, समर्पण होता है।

दिल टूटने पर होने वाली जागरूकता

जब प्रेमी का दिल टूटता है, तब वह सोचता है—
“वह प्रेम नहीं, मेरा अपना पागलपन था।”
परंतु जब तक वह धोखा खा चुका होता है, तब तक पछतावे के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं बचता।

एक कहावत है—
“हमें गैरों ने नहीं, अपनों ने लूटा।”
गैर लूट ले तो उतनी पीड़ा नहीं होती, पर अपना लूट ले तो दिल की गहराइयों तक दर्द होता है। यही प्रेम की विडंबना है—अपना दिल में बसता है, इसलिए चोट गहरी लगती है।

प्रेम का लड्डू—पछतावे का स्वाद

इसलिए कहा जाता है—
“प्रेम के लड्डू जो खाए वह पछताए, जो न खाए वह भी पछताए।”
यह लड्डू जादुई है। जिसने नहीं खाया, उसे लगता है कि उसे जीवन की सबसे बड़ी चीज़ नहीं मिली। जिसने खाया, वह इसका स्वाद शुरुआत में तो ले लेता है, लेकिन बाद में यह लड्डू फीका लगने लगता है।

प्रेम—स्वर्ग भी, नर्क भी

प्रेम में जीते समय दुनिया स्वर्ग लगती है। पर यदि प्रेम ठगा दे, तो यही दुनिया नर्क जैसी प्रतीत होती है।
पहले प्रेमी हर बुरी आदत भी अच्छी लगती है; नशा उतरते ही वही आदतें काँटे की तरह चुभने लगती हैं।


निष्कर्ष अमृत
सच तो यह है कि यह सब हमारे अपने ही भावनाओं का जाल है। इन्हें हम स्वयं तोड़ नहीं सकते, और दूसरा इन्हें समझ नहीं सकता। दिल टूटता है—एक बार नहीं, बल्कि हजार बार।

यदि व्यक्ति दिल को बहलाना सीख ले, तो टूटा हुआ दिल भी आनंदित जीवन जीना सीख जाता है।
आखिरकार—दिल की बातें दिल ही समझता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *