“सनातन” शब्द अपने आप में ही अनादि और अनंत का भाव समेटे हुए है। यदि प्राचीनता की कोई उपमा दी जाए, तो वह सनातन ही है। सनातन धर्म, सनातन पद्धति और सनातन साहित्य—इन सबका नित्य अध्ययन, मनन और उपदेश प्राचीन काल से ही चलते आ रहे हैं। हमारे महान ऋषि-मुनियों ने समय-समय पर सनातन संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन और विस्तार किया। आज हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम भी उन महामानवों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी सनातन परंपरा और संस्कृति का निरंतर प्रचार-प्रसार करते रहें।
यह लेख उन पहलुओं पर चर्चा का माध्यम है, जिनके आधार पर सनातन संस्कृति ने अनगिनत विश्वासघात, अत्याचार और चुनौतियों के बावजूद स्वयं को आज भी दृढ़ता से खड़ा रखा है। यही सनातन की सबसे बड़ी विशेषता है। दुर्भाग्य यह है कि हम अपनी इसी विशिष्टता को व्यक्त करने में संकोच करते हैं।

विचार तंत्र का उद्देश्य केवल एक है—
सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार।
और इसके लिए सभी शुभचिंतकों का आभार सहित आवाहन—
अपने सनातन भाव को सम्मान दें और सनातन का प्रसार करें।
—
एक छोटी-सी पर महत्त्वपूर्ण पहल
रोज़ 5 मिनट सनातन संस्कृति के लिए।
सोशल मीडिया पर हर कोई समय बिताता है। यदि हम प्रतिदिन केवल पाँच मिनट सनातन संस्कृति से संबंधित किसी एक वाक्य, एक विचार या एक संदेश को आगे बढ़ा दें, तो यह संस्कृति के लिए एक अमूल्य योगदान होगा।
न किसी का तिरस्कार, न कोई गाली—सिर्फ सनातन की अच्छाई का प्रसार।
—
ज्ञान का मूल्य और सनातन साहित्य
कहते हैं कि दुनिया की सबसे कीमती वस्तु—ज्ञान—मुफ्त मिलता है, पर मुफ्त की वस्तु का मूल्य लोग अक्सर समझते नहीं।
सनातन साहित्य आज के भारतीय संस्कृति का मूल आधार है।
यदि भारत में सनातन संस्कृति न होती, तो आज की भारतीय सभ्यता का स्वरूप कैसा होता—कल्पना भी कठिन है।
अन्य धर्मों में ज्ञान की कीमत ली जाती है और उसी कीमत से संगठन और प्रचार मजबूत किए जाते हैं। उनके पास एक बड़ा गुण है—संगठन।
सनातन पर आक्षेप लगाने वाले कहते हैं कि सनातन धर्म “कट्टर” है, परंतु इतिहास साक्षी है कि एक सनातनी अपने धर्म को लेकर न तो आक्रामक होता है और न ही किसी को दुख पहुँचाने की सोच रखता है।
सनातनी तो हर जीव में ईश्वर का रूप देखते हैं— यहां तक कि शत्रु में भी।
—
सनातन धर्म और संगठन की समस्या
कहने को तो सभी स्वयं को सनातनी कहते हैं, पर सनातन का कोई मुखिया नहीं।
यदि कोई संगठन खड़ा होता भी है, तो उसमें अपने-अपने स्वार्थ हावी हो जाते हैं।
दूसरे धर्म की आलोचना मत करो, यह ठीक है—
पर सनातन धर्म के देवी-देवताओं का उपहास करना आज एक फैशन जैसा बन गया है।
मानो वे किसी लावारिस वस्तु की तरह हों!
सोशल मीडिया पर लोग अपने भले की बात नहीं करते, बल्कि दूसरों की आलोचना में लगे रहते हैं। परन्तु सत्य यही है—
सनातन संस्कृति का भला दूसरे को गाली देकर नहीं—उसकी अच्छाई बताकर होगा।
सनातन धर्म कोई जाति-प्रथा नहीं है।
यह छुआछूत और विभाजन से ऊपर उठकर “सब एक हैं” का संदेश देता है।
मानवता में घृणा नहीं—प्रेम और उपकार की भावना है।

सनातन संस्कृति—प्रकृति के प्रति कृतज्ञता
सनातन संस्कृति कोई साधारण संस्कृति नहीं।
यह प्रकृति को ही ईश्वर और देवी मानकर उसकी उपासना करती है।
सब कहते हैं—“प्रकृति रहेगी तो मानवता रहेगी।”
सनातन संस्कृति तो सदियों से यही कहती आ रही है।
दुनिया आज पर्यावरण बचाने के लिए बड़े-बड़े अभियान चला रही है, पर सनातन संस्कृति तो आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को अपना धर्म मानकर चलती रही है।
—
इतिहास और सनातन की सहिष्णुता
इतिहास गवाह है—जहाँ-जहाँ सनातन संस्कृति गई, उसने किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया।
भारत ने कभी किसी संस्कृति को नष्ट नहीं किया, जबकि दूसरी संस्कृतियों ने अनेक बार सनातन को मिटाने की चेष्टा की।
मतांतरण, आक्रमण, अत्याचार—सब कुछ हुआ।
लेकिन सनातन संस्कृति आज भी जीवित है क्योंकि उसका आधार हिंसा नहीं—सहिष्णुता है।
—
“गंगा-जमुनी तहज़ीब” की वास्तविकता
देश का बंटवारा हुआ, बंगाल और पाकिस्तान में कत्लेआम हुआ—
उस समय यह तहज़ीब कहाँ थी?
आज़ादी के बाद पाकिस्तान में इसका कमाल क्यों न दिखा?
कश्मीर में क्यों नहीं दिखा?
सनातन संस्कृति की सहिष्णुता को कमजोरी न समझा जाए।
यह उसकी महानता है कि भारत में बाहर से आए सभीं विचारधाराएँ आज भी सुरक्षित हैं, फलता फूलता है।
—
पाकिस्तान, इतिहास और कड़वी सच्चाइयाँ
जिन्ना ने पाकिस्तान को धर्मनिरपेक्ष बनाने का वादा किया था।
उनके निधन के तुरंत बाद देश इस्लामिक राष्ट्र घोषित कर दिया गया।
जो हिंदू जिन्ना की बातों पर भरोसा कर वहाँ रुके—उनका क्या दोष था?
कुछ इतिहासकार कहते हैं—पुरानी बातों पर मिट्टी डाल दो।
पर इतिहास को मिटाने से सत्य नहीं मिटता।
—
ईश्वर, मूर्ति और सनातन की दृष्टि
सनातन संस्कृति पत्थर में भगवान को देखती है—यह दोष नहीं, कला है।
भीतर ईश्वर को देखने की क्षमता है यह।
हर देवी-देवता के वाहन किसी न किसी जीव का होना इसका प्रमाण है कि हर जीव में ईश्वर की झलक संस्कृति में है।
—
फिर वही प्रश्न—सनातन संस्कृति क्यों और किस लिए?
उत्तर अनेंक हैं।
एक सनातनी दूसरे के बच्चे को “मानव का बच्चा” कहता है।
परंतु दूसरे समुदाय में वही बच्चा “काफ़िर का बच्चा” कहलाता है—यह केवल शब्द का अंतर नहीं, सोच का अंतर है।
जहाँ सनातन संस्कृति में हर बूढ़ी स्त्री मां या दादी होती है,
वहीं कुछ विचारधाराएँ उन्हें “काफ़िर” कहकर पुकारती हैं।
—
सनातन संस्कृति की सार्वभौमिकता
सनातन कहता है—“वसुधैव कुटुंबकम्”—
संपूर्ण पृथ्वी एक परिवार है।
सनातन संस्कृति जो कुछ भी कहती है,
वह संपूर्ण मानवता के हित में कहती है।
यह किसी को अलग नहीं मानती।
सनातन के ईश्वर सभी को समान अधिकार देते हैं।
जो ईश्वर को पास देखते हैं, उनके लिए वह पास हैं;
जो दूर रहते हैं, उनके लिए दूर—लेकिन ईश्वर में कोई भेद नहीं।
—
निष्कर्ष अमृत
सनातन संस्कृति की महानता, उसकी प्राचीनता, सहिष्णुता और सार्वभौमिकता पर केंद्रित है। इसमें बताया गया है कि सनातन संस्कृति वह परंपरा है जो अनादि काल से प्रकृति, मानवता और सभी जीवों को ईश्वर का रूप मानकर सम्मान देती आई है। अनेक आक्रमण, अत्याचार और मतांतरण के बावजूद यह संस्कृति आज भी दृढ़ता से खड़ी है क्योंकि इसका आधार हिंसा नहीं, बल्कि सहनशीलता, करुणा और समावेश है।
सनातन संस्कृति का भला दूसरों को अपमानित करके नहीं, बल्कि इसके गुणों को दुनिया के सामने लाकर होगा। इसके लिए एक सरल मुहिम—“रोज़ 5 मिनट सनातन संस्कृति के लिए”—का आह्वान किया गया है ताकि हर व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से सनातन के सकारात्मक पक्ष को आगे बढ़ा सके।
सनातन धर्म किसी जाति-बाँट या कट्टरता का प्रतीक नहीं, बल्कि वसुधैव कुटुंबकम जैसे सिद्धांतों वाला सर्वमानव हितकारी धर्म है। यह कभी किसी पर अपनी मान्यता थोपता नहीं, न ही किसी को भय दिखाकर धर्म अपनाने को कहता है।
इतिहास के उदाहरणों से यह बताया गया है कि भारत ने कभी किसी संस्कृति को नष्ट नहीं किया, जबकि स्वयं अनेक बार बाहरी शक्तियों द्वारा पीड़ित हुआ। इसके बावजूद सनातन संस्कृति ने हमेशा प्रेम, सह-अस्तित्व और प्रकृति संरक्षण को ही अपना मार्ग बनाए रखा।
सनातन संस्कृति का महत्व आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबका कर्तव्य है, ताकि यह महान परंपरा केवल “पुरातन” न होकर जीवंत और विश्वकल्याणकारी बनी रहे।