दुनिया में मशहूर हो , पूजा पाठ करने वाला व्यक्ति है। सही बात है होना भी चाहिए और करना भी चाहिए। तुम्हारा दिल जानता है तुम भगवान के लिए भगवान के पास कितनी बार जाते हो। अफसोस है तुम जितनी बार जाते हो उतनी बार संसारिक जरूरतों के लिए जाते हो।
कौन सा व्रत और त्योहार है जिसे करके तुम अपने आप को बड़ा मानते हो। सारे व्रत तो तुम अपने लिए करते हो उस ईश्वर के लिए तो तुम कुछ करते ही नहीं। यदि वास्तव में यदि ईश्वर के लिए करते हो तो तुम यह यकीन मानो तुमने जीते जी स्वर्ग में प्रवेश पा लिया।