योगेश सोलंकी – सादगी और संघर्ष का मिश्रण

“विशेष के बिना विशेषता व्यक्त करना नामुमकिन है। कहीं कुछ विशेष हो, तो उसे प्रकट करने में संकोच नहीं होना चाहिए।”

यह पंक्तियाँ बिल्कुल उपयुक्त हैं, जब बात हो श्रीमान योगेश सोलंकी की- एक ऐसे व्यक्तित्व की, जो सामान्य दिखते हुए भी असाधारण सिद्धांत, समर्पण और सेवा-भाव से भरे हुए हैं।

मानवता और जीवन का गूढ़ दर्शन।जीवन को समझने में एक पूरा जीवन लग जाता है, और अंततः भी बहुत कुछ अधूरा ही रह जाता है। परंतु कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो न केवल खुद को समझते हैं, बल्कि अपने अनुभवों और मूल्यों से दूसरों को भी दिशा देने का कार्य करते हैं। श्रीमान योगेश सोलंकी ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने अपने जीवन को केवल स्वयं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने व्यवसाय, अपने परिवार और समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।

YMK Security Services: सुरक्षा और सेवा का प्रतीक। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में YMK Security Services एक प्रतिष्ठित नाम है। सुरक्षा और हाउसकीपिंग सेवाओं में यह कंपनी अपनी विश्वसनीयता, गुणवत्ता और अनुशासन के लिए जानी जाती है। इस सफलता के पीछे जिस व्यक्तित्व की प्रेरणा और परिश्रम छिपा है, वे हैं श्रीमान योगेश सोलंकी।

YMK की नींव उनके पिता के समय में रखी गई थी, जिसे श्री सोलंकी ने न केवल आगे बढ़ाया, बल्कि आधुनिक व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित भी किया। उनका मानना है कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में सेवा की गुणवत्ता ही किसी भी कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी होती है। ग्राहक के सुझाव और निर्देश को नजरअंदाज करना उनके कार्य-सिद्धांत में नहीं है।

योगेश सोलंकी जी न केवल एक कुशल व्यवसायी हैं, बल्कि एक आदर्श पारिवारिक पुरुष भी हैं। उनकी सफलता में उनके परिवार -विशेषकर उनकी पत्नी और बच्चों -का पूरा सहयोग रहा है। वे अपने माता-पिता को अपना आदर्श मानते हैं और पारिवारिक मूल्यों को जीवन का आधार मानते हैं।

एक ऐसे समय में जब नैतिक मूल्यों का क्षरण तेजी से हो रहा है, श्री सोलंकी जैसे सिद्धांतवादी व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा हैं। व्यवसाय में नैतिकता, कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता उनके प्रमुख गुण हैं।

एक मित्र की दृष्टि से यह लेख लिखने की प्रेरणा लेखक को श्रीमान सोलंकी जी के एक करीबी मित्र से मिली। उन्होंने जो अनुभव साझा किए, उनसे यह स्पष्ट होता है कि श्री सोलंकी जैसे व्यक्तित्व आज के समय में दुर्लभ हैं। ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा केवल शब्दों से नहीं की जा सकती, बल्कि उनके जीवन से सीख लेकर उसे आत्मसात करना ही सच्चा सम्मान है।

“विचार तंत्र” की ओर से श्री सोलंकी जी को हार्दिक शुभकामनाएं और भविष्य के लिए मंगलकामनाएं, साथ ही आशा की वे अपनें उस विशेष उद्देश्य एवं आदर्श पर कायम रहें, जो उन्हें आज इस मुकाम तक लाया है।

अधिक जानकारी के लिए इनके वेबसाइट पर जाएं click

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *